-
इंटरनेशनल डेस्क: नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया। इस्तांबुल से काठमांडू आ रही तुर्की एयरलाइंस की एक फ्लाइट के लैंडिंग के समय विमान के टायर में आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया.