-
नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मणिपुर में हुई हिंसा का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि कर्नाटक के मतदाताओं को ‘डबल इंजन’ की सरकार के झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए। चिदंबरम का यह बयान मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच हुई हिंसा के मद्देनजर आया है।.