Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान के जयपुर चूरू अलवर और करौली में हल्की बारिश

April 11, 2024

राजस्थान के जयपुर चूरू अलवर और करौली में हल्की बारिश

जयपुर। राजस्थान के जयपुर, चूरू, अलवर और करौली जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों की तुलना में अजमेर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभागों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं जोधपुर, बीकानेर संभागों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। विभाग के प्रवक्ता ने जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में बृहस्पतिवार दोपहर बाद बादल गरजने के साथ, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

उन्होंने बताया कि आंधी बारिश की गतिविधियां 12 अप्रैल को भी कहीं-कहीं होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावनाएं हैं। विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने, कहीं-कहीं तेज अंधड़ यानी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात व ओलावृष्टि भी होने की आशंका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें