हिमाचल डेस्क: हिमाचल के शिमला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 29 लोगों के घायल होने की खबर है। 16 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है।
ये भी पढ़ें: चमत्कार: खुदाई में मिला श्रीराम लिखा हुआ तैरने वाला पत्थर, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा देर रात करीब 1.50 बजे कुमारसैन पुलिस थाना क्षेत्र के तहत डोगरा मंडी के पास शिमला-रामपुर नेशनल हाइवे पर हुई।
ट्रैवलर नेपाल बॉर्डर की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग 31 लोग सवार थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि गाड़ी चला रहा 36 वर्षीय ड्राइवर राजकुमार मूल रूप से नेपाल का निवासी है और वर्तमान में शिमला के ननखड़ी क्षेत्र में रह रहा है, तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।
कुमारसैन पुलिस ने इस मामले में चालक राज कुमार के खिलाफ धारा 281 और 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह दुर्घटना चालक की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण हुई।
ये भी पढ़ें: एक और इतिहास रचने को तैयार ISRO, ‘बाहुबली’ से लॉन्च होगा देश का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट
मेष: दिन शुभ रहेगा...