Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा में सोनीपत के युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मरकर की हत्या

April 14, 2024

कनाडा में सोनीपत के युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मरकर की हत्या

सोनीपत: देश एवं प्रदेश के लाखों युवा आजकल विदेश में पढ़ने के सपने संजोए रखते है और ऐसे ही सपने को लेकर सोनीपत के सैक्टर-12 का रहने वाला चिराग अंतिल एमबीए की पढ़ाई करने वर्ष 2022 में कनाडा गया था। लेकिन शनिवार को कनाडा में अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी में ही गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी। जैसे ही उसके परिवार को इसकी सूचना मिली तो परिवार में शौक की लहर दौड़ गई और अब परिवार इंसाफ के लिए पीएम मोदी और विदेश मंत्री से न्याय की गुहार लगा रहा है, ताकि उनके बेटे को इंसाफ मिल सके और उसका शव जल्द से जल्द भारत लाया जा सके।

जानकारी के अनुसार सोनीपत के सैक्टर 12 में रहने वाले हरियाणा सरकार के शूगर मिल विभाग से रिटायर्ड महावीर अंतिल का छोटा बेटा था। चिराग अंतिल सितंबर 2022 में एमबीए की पढ़ाई करने स्टडी वीजा पर कनाडा के वैंकूवर ब्रिटिश कोलंबिया गया था। वहां से उसने एमबीए की डिग्री हासिल की और अब वहां पर एक कंपनी में कार्यरत था, लेकिन शनिवार को उसकी अज्ञात हमलावरों ने कनाडा में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। जिसके बाद परिवार में सनसनी फैल गई और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें