Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचायती जमीन की निशानदेही को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष के लोग, पुलिस द्वारा की जा रही जांच

February 20, 2023

पंचायती जमीन की निशानदेही को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष के लोग, पुलिस द्वारा की जा रही जांच

यमुनानगर के कस्बा साढौरा में पंचायती जमीन की निशान देही को लेकर दो पक्ष के लोग पुलिस के सामने ही आपस में भिड गए और दोनो ही तरफ जमकर लात और घूसे चले जिसके चलते फिर से निशान देही बीच में ही रोकनी पडी। बता दे कि 250 एकड पंचयती एवं गौ चरान जमीन को लेकर निशान देही गांव में हो रही थी कि 50 एकड की निशान देही होते ही दो पक्ष निशान देही को लेकर आपस में भिड गए थे।एक यमुनानगर के कस्बा साढौरा के गांव सरावा में 250 एकड ऐसी जमीन है जोकि पंचायती और गौ चरान की है 50 एकड जमीन पर लोगो के कब्जे है और उन कब्जों को छुडवाने को लेकर कई बार गांव में निशान देही होते होते टल रही थी ताकि गांव में कोई विवाद न हो लेकिन आज बीडीओ पुलिस बल को साथ लेकर गांव में पहुंचा और जब 50 एकड जमीन जिस पर कुछ लोगो का कब्जा है वहा की निशान देही करवाने की बातचीत शुरू हुई तो दो गांव के दो पक्ष अपने अपने तरफ से निशान देही करवाने की बात कहने लग गए।

हालाकि पुलिस जब तक इन लोगो को समझा पाती उससे पहले ही दोनो पक्ष पुलिस की मौजूदगी में ही आपस में भिड गए और दोनो तरफ जमकर लात और घूसे चले जिसके बाद पुलिस ने इन लोगो को बडी ही मुशक्कत के बाद दोनो पक्ष के लोगो को शांत किया लेकिन निशान देही का काम बीच में ही फिर से रूक गया। दो लंबे समय से गांव सरावा में पंचायती जमीन को लेकर विवाद चल रहा था हालाकि आज जब निशान देही शुरू हुई तो तभी एक पक्ष के लोगो ने धरना देने के बाद वही नारेबाजी भी शुरू कर दी थी और ऐसे में दोनेा पक्षो के बीच हुई मारपीट के बाद अब मामला फिर दो दिन के लिए रोक दिया गया है ऐसे में अब बीडीओ इस मामले में दो दिन के बाद ही कार्रावाई की बात कह रहे थे बता दे कि 200 एकड भूमि की निशान देही तो बीडीओ द्वारा की जा चुकी थी लेकिन 50 एकड पर ही विवाद था और दोनेा पक्ष पहले अपनी तरफ से निशान देही करवाने को लेकर दवाब डाल रहे थे जिसको लेकर विवाद बढ गया और दोनेा पक्ष मौके पर एक दूसरे के सामने आ गए फिल्हाल अब पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है और दो दिन के बाद जब निशान देही की कार्रावाई को अमल में लाया जाएगा तब मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें