-
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में 9 लोगों को लेकर जा रही एक नाव अचानक पलट गई। हादसे में तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि छह लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.