-
बरनाला (हिमांशु दुआ): पंजाब में धान के बाद गेहूं के नाड में आग लगाने का सिलसिला जारी है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार बरनाला जिले में सबसे ज्यादा गेहूं की नाड में आग लगाई जा रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार शनिवार को बरनाला जिले में आगजनी के 200 मामले सामने आए.