-
ब्रिजटाउन: विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन के 52 रनों की बदौलत भारत ने यहां केंसिंग्टन ओवल में तीन मैचों की श्रृंखला के एकतरफा पहले एकदिवसीय मैच में गुरुवार को वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया। स्पिनर कुलदीप यादव (4-6) और रवींद्र जड़ेजा (3-37) ने मिलकर सात विकेट लेकर वेस्टइंडीज को महज 114 रनों पर समेट दिया।.