-
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद को ‘‘परेशान’’ कर रहा है। कुमार ने यहां संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।.