मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु द्वारा विधानसभा शिमला में शनिबार को 2024-25 का बजट पेश किया गया। लेकिन करुणामूलक परिवारों को लेकर मुख्यमंत्री ने कोई घोषणा नहीं की गई। ना ही उनके लिए कोई नीति लाई गई,आखिरकार इन परिवारों को सरकार क्यों अनदेखा कर रही।
कांगड़ा: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां चंडी दरबार में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रविवार सुबह महा आरती के पश्चात झंडा रसम की प्रकिया शुरु की गई। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हाजिरी भरी। मां चंडी दरबार के भक्तों में भी उत्सव को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
जोगिन्दर नगर (राजीव बहल): हिमाचल प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से प्रकृति ने खूब संवारा है। प्रदेश में एक ओर जहां प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर अनेक पर्यटन स्थान हैं तो वहीं धार्मिक आस्था की दृष्टि से कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं। पर्यटन स्थलों में अधोसंरचना को मजबूत करने तथा अनछुए पर्यटन स्थलों में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रदेश की सुख की सरकार विशेष बल दे रही है।
कल्लू: जिले के रायसन में पहाड़ी से सुबह के समय भूस्खलन हुआ। जिसके चलते रामशिला पतलीकूहल सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। वहीं अब इस सड़क मार्ग को खोलने के लिए मशीनरी को भी भेज दिया गया है।
सुजानपुर: जिले में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी मेहनत करें आगे बढ़े यही मेरा संदेश है यही मेरी शुभकामनाएं हैं। नशे को त्यागो समाज को बेहतर बनाने का प्रयास करो। अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें ऐसी मेरी मंगल कामना है यह शब्द विधायक राजेंद्र राणा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ के वार्षिक परितोषण वितरण समारोह में बताओ मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए।
कांगड़ा: 75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपमंडल स्तरीय समारोह नगर परिषद मैदान कांगड़ा के प्रांगन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि एसडीएम कांगड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, विभिन्न स्कूल के एनसीसी स्काउट ऐंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली।
मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की ।मंत्री ने ध्वजारोहण करने के उपरांत मार्च पास्ट और परेड का निरीक्षण किया।
सुजानपुर: भगवान राम का मंदिर बन कर तैयार हो गया है,22 जनबरी सोमवार को भगवान राम मंदिर गर्भ गृह में विराजमान होंगे पूरे देश मे उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में सूजानपुर के तमाम देव स्थलों को सजाया गया है। विशेष रूप से यहां बनाये गए चारो धामो को दुल्हन की तरह सजाया गया हैं।
मंडी (सुंदरनगर): परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर मुश्किल से पार पाया जा सकता है। यह कर दिखाया है जिला मंडी के सुंदरनगर के छातर गांव की पैतांलीस वर्षीय हरदीप कौर ने। हरदीप कौर केवल 20 वर्ष की उम्र में ही पैरालिसिस (अधरंग) बीमारी की शिकार हो गई थी। उसी दौरान पति भी मधुमेह से.