-
बहराइचः प्रदेश के बहराइच शहर के कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला रायपुर राजा निवासी एलआईसी एजेंट के घर में चोरों ने दिनदहाड़े घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी उस समय हुई जब एलआईसी एजेंट सोमवार को पत्नी के साथ पुत्र को लखनऊ एयरपोर्ट छोड़ने के लिए गए थे।.