वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और आयातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की खरीदारी के कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 83.33 पर पहुंचा
अमेरिकी फेड नीति की घोषणा से पहले बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.02 पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.03 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 83.00 पर खुला।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी कोषों की बिकवाली के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 82.95 पर आ गया।
विदेशी कोषों की आवक के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढक़र 82.84 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के चलते शुरुआती कारोबार में रुपये की बढ़त सीमित रही।